Advertisement

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सीएम हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकत

By Goutam

Published on:

मंगल कालिंदी

जनसंवाद, जमशेदपुर:  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जुगसलाई के झामुमो विधायक मंगल कालिंदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन से औपचारिक मुलाकात की। बता दे कि आज मानसून सत्र का पहला दिन है और जुगसिलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की कई समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।

Advertisement
Advertisement

आने वाले विधानसभा चुनाव में भी किस तरीके से पूरे इंडिया एलाइंस को चुनावी मैदान में उतरना है खास कर जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा की मजबूत स्थिति से भी अवगत कराया। आगामी विधानसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन की जीत होगी इसके लिए वह अपने क्षेत्र में सक्रिय हो ठोकर लगातार सरकार की उपलब्धि की जानकारी देने के साथ ही साथ जनता को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे है।

Dayal Builder
Srinath

वही मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ मामले पर किए जा रहे हैं प्रदर्शन पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि यह पूरा मामला केंद्र सरकार का है। लेकिन विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है विपक्ष मुद्दा विहीन है। यह कभी हिंदू मुसलमान और धर्म के नाम पर ही यह राजनीति करते हैं। लेकिन अब झारखंड की जनता इनके बहकावे में नहीं आने जा रही है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp