Advertisement

कदमा में कांग्रेस की संगठनात्मक सशक्तिकरण बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता बोले— बूथ स्तर पर मजबूती से जीतेगी कांग्रेस

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर: कदमा–सोनारी प्रखंड अंतर्गत संगठनात्मक सशक्तिकरण विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कदमा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्तमान में बड़े पैमाने पर संगठन सृजन अभियान चला रही है, जिसके तहत नए लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर BLA-2 बनाए जा रहे हैं, जिससे कांग्रेस पार्टी की जड़ें ग्रासरूट स्तर पर और अधिक मजबूत हो रही हैं।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह अभियान नगर निकाय क्षेत्रों— मानगो, जुगसलाई, चाकुलिया और कपाली में भी प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वे प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें।

Advertisement

बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं को मजबूत करें और उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही लोकतंत्र की असली ताकत होता है और कांग्रेस पार्टी इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है।

बैठक में रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे, विजय खान, रियाजुद्दीन खान, सफी अहमद खान, राज किशोर यादव, शिवजी यादव, जमी भास्कर, बृजेंद्र तिवारी, चंद्रभान सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, एलबी सिंह, केके शुक्ला, शाहनवाज अहमद, सलीम अहमद खान, उदय कुमार सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रामलाल प्रसाद पासवान, गोपाल प्रसाद, आनंदमय पात्रा, राजीव मिश्रा, अतुल गुप्ता, संजय सिंह आजाद, बबुआ झा, आशुतोष सिंह और महेंद्र कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp