होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने खरसावां में विकास योजनाओं की समीक्षा की, देरी और लापरवाही पर जताई नाराजगी

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कुचाई प्रखंड का निरीक्षण किया, जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं अंचल पदाधिकारी सुषमा सोरेन मौजूद रहे।

दौरे के दौरान सांसद ने खरसावां स्थित पथ निरीक्षण भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएचईडी, आरईओ, बिजली, शिक्षा एवं गव्य विकास विभाग के कार्यों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

सांसद ने खरसावां जलापूर्ति योजना में हो रही देरी पर चिंता जताई। उन्होंने गोंडामारा (खरसावां) एवं मरांगहातु (कुचाई) सहित कई क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंचने पर सवाल उठाए। जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने तत्काल जांच के निर्देश दिए।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर भी सांसद ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग को भी पूर्ण वोल्टेज के साथ नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

सांसद कालीचरण मुंडा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, जवाबदेही तय करने और कार्यों में गति लाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर इस अवसर पर संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष तरुण डे, राज बकची, सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, जिला उपाध्यक्ष प्रेमेन्द्र मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि कोन्दो कुम्भकार, सांसद प्रतिनिधि सूरज महतो, रेंगो पूर्ति, मानसिंह मुंडा, सकरी दोंगो, फागु मुंडा, मुकेश मुदुईया, सचिन हेम्ब्रम, प्रकाश महतो, शंकर लोवादा, कन्हैया लाल समाड़, सौरव तांती, जगबंधु महतो, रामचंद्र लोहार, रतन मुखी, बुधनलाल कुम्हार, अशोक मुंडरी, करण हेम्ब्रम, गोपी बोदरा, जय प्रकाश महतो, मंगल सिंह हांसदा एवं गोबर्धन गागराई मुख्य रूप से शामिल थे।

 

Leave a Comment