Advertisement

खरसावां शाखा नहर की 6 वितरणियों के जीर्णोद्धार का मामला विधानसभा में उठा, सरकार ने कार्रवाई का दिया भरोसा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले में सोना सिंचाई योजना के तहत खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली छह वितरणियों के जीर्णोद्धार का मामला विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में उठाया। विधायक के तारांकित प्रश्न संख्या-03 के जवाब में राज्य सरकार ने बताया कि संबंधित कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

जर्जर वितरणियों के कारण किसानों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी

Dayal Builder
Srinath

विधायक ने विधानसभा में सवाल उठाते हुए कहा कि सोना सिंचाई योजना के तहत सोना मुख्य नहर से निकलने वाली चार वितरणियां जर्जर अवस्था में हैं। इन वितरणियों के बेड में गाद जमा होने, जगह-जगह झाड़ियां उग आने तथा नहर के बैंक का अस्तित्व समाप्त होने के कारण कुछ ही दूरी तक जल प्रवाह पहुंच पा रहा है। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने और किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही है।

Advertisement

जीर्णोद्धार के लिए प्राक्कलन पहले ही तैयार

विधानसभा में उठाए गए प्रश्न के अनुसार, इन वितरणियों के जीर्णोद्धार के लिए कार्यपालक अभियंता, जल पथ प्रमंडल चाईबासा द्वारा प्राक्कलन समर्पित किया जा चुका है। इसके बावजूद कार्य की स्वीकृति लंबित थी।

सरकार ने कहा- स्वीकृति के लिए कार्रवाई जारी

विधायक दशरथ गागराई के प्रश्न के उत्तर में राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि संबंधित कार्य के लिए कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से कहा गया कि प्रश्नगत कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विधायक द्वारा विधानसभा में मामला उठाए जाने के बाद अब किसानों और क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि खरसावां शाखा नहर से निकलने वाली वितरणियों के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द स्वीकृत होकर धरातल पर शुरू होगा और सिंचाई व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।

ताजा खबरें

WhatsApp