Advertisement

खरसावां चौक में लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग, आदिवासी हो समाज महासभा ने विधायक दशरथ गागराई को सौंपा पत्र

By Goutam

Published on:

खरसावां चौक लाको बोदरा प्रतिमा

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति ने खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में समिति के प्रतिनिधियों ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को पत्र सौंपकर आवश्यक स्वीकृति प्रदान कराने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement

खरसावां चौक में प्रतिमा स्थापित करने की योजना

Dayal Builder
Srinath

समिति की ओर से सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि आदिवासी हो समाज महासभा की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति और चक्रधरपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने के साथ लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित की जानी है।

Advertisement

विधायक से जल्द स्वीकृति दिलाने का आग्रह

समिति ने विधायक दशरथ गागराई से प्रस्तावित स्थल पर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृति जल्द दिलाने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना और संबंधित निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने विधायक के समक्ष अपनी मांग रखते हुए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल में ये लोग रहे शामिल

विधायक को पत्र सौंपने के दौरान श्रीराम सामाड, मुचिया सामाड, सुनीता चांपिया, रोशन हांसदा, जशमती बोदरा, दांसर बोदरा और मालती हेंब्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp