होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

11
12
13
previous arrow
next arrow

 

खरसावां : मुंडारी खुंटकट्टी 39 मौजा बा: समिति दलभंगा ने काफी धूमधाम से मनाया सरहुल, 39 मौजा के लोगों ने एकता का दिया परिचय….

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

sachdeva
sachdeva
previous arrow
next arrow

खरसावां / Umakant Kar: मुंडारी खुंटकट्टी 39 मौजा बा: समिति दलभंगा के द्वारा मंगलवार को झारखंड का प्राकृतिक परब सरहुल काफी धूमधाम व हर्ष उल्लास के साथ मनाना गया।खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवो में उरावं समाज के द्वारा सरहुल महापर्व-2025 का आयोजन किया गया। मुंडारी खुटकट्टी 39 मौजा दलभंगा के द्वारा हाई स्कूल मैदान में सरहुल महापर्व का आयोजन किया गया. सुबह ही समाज के लोग एकजुट होकर सरना धर्म के पारम्परिक रीति रिवाज के तहत पूजा-अर्चना किया। पर्व त्योहार,पूजा उपासना,दया धर्म हमारी पहचान के तर्ज पर पूजारी के द्वारा प्राकृति की पूजा अर्चना पारम्परिक ढंग से किया. सरहुल महोत्सव को संबोधित करते हुए खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि आदिवासी प्राकृतिक के पूजारी है. हमारा जन्म उसी प्राकृति की गोद में हुआ है और प्राकृति हमारा रक्षक है. यह त्योहार समाज के लिए मात्र मस्ति उमंग का नही बल्कि प्राकृति पूजन का त्योहार है. प्राकृति ने हमे जीवनदान दिया है. अपनी गोद में पालकर बढाया है और अपनी ऑचल में हमें सुरक्षा प्रदान करती है। इसके बगैर हम जीवन की कल्पना नही कर सकते है.

निःसंदेह “सरहुल“ जनजीवन का प्रतीक-मीरा मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि आदिवासियो का महान पर्व है सरहुल। निःसंदेह “सरहुल“ जनजीवन का प्रतीक है. यह पर्व मात्र एक पुजा ही नही है. बल्कि यह लोगों को पर्यावरण के प्रति प्यार का संदेश भी देता है. पर्व का उद्देश्य होता है सृष्टि संबंध और उसमें आदिवासियो की भुमिका को प्रतीकात्मक पुनरावृत्ति द्वारा कायम रखना है. जबकि कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगन ने कहा कि बंसत के आगमन के साथ ही प्राकृति अपना श्रृगार करना शुरू कर देती है. पेड़-पौधों में नये-नये कोमल पत्ते उग आते है.

वहीं समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार मुंडा ने कहा कि सरहुल एक झारखंड की प्राकृतिक पर्व है. समाज के उत्थान के लिए हमें आगे आने की अति आवश्यक है। सरहुल पर पैड़ फुलों से लदे जाते है। इस मनमोहक मौसम में लोगों के मन आनंद उमंग का संचार होता है. प्राकृति के रंगरूप भी बदलते जाते है. इस दौरान लोगों ने प्राकृति की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली,अच्छी फसल, अच्छी बर्षा, गांव के सुख शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई.

मौके पर खरसावां विधायक दशरथ गागराई, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, समाजसेवी बासंती गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा, जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम,कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविन्द्र मुंडा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, बाबलु सोय मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, मुखिया मंगल सिंह मुंडा, समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार मुंडा लखीराम मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, रामचंद्र मुंडा संतोष मुंडा सुखलाल मुंडा सोहराय मुंडा सोमनाथ मुंडा भरत सिंह मुंडा मुन्ना सोय दशरथ उरांव प्रतिमा देवी चांदमनी मुंडा लालमनी समाड धर्मेंद्र कुमार सांडिल चमर सिंह मुंडा विजय महतो मंगल सिंह मुंडा डुमू गोप सत्येंद्र कुमार आसू हेंब्रम, आनंद वोयपाई अंजक विरूआ आदि उपस्थित थे.

 

---Advertisement---

Leave a Comment