Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने नंदूडीह गांव में अफीम पोस्ता की अवैध खेती पर चलाया जागरूकता अभियान, बोले — अफीम की खेती की, तो खैर नहीं”

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): अवैध नशीले पदार्थों की खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को वैकल्पिक आजीविका अपनाने के लिए खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने रविवार को नंदूडीह गांव में जागरूकता अभियान चलाया।

Advertisement
Advertisement

अभियान के तहत उन्होंने ग्रामीणों को अफीम पोस्ता जैसी नशीली फसलों के दुष्परिणाम और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अफीम की खेती गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि अफीम जैसी फसलों का प्रभाव केवल व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे समाज और परिवार पर पड़ता है। गौरव कुमार ने ग्रामीणों को वैकल्पिक खेती जैसे कि सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन और नकदी फसलों की ओर प्रोत्साहित किया ताकि वे कानूनी और सुरक्षित आय के साधन अपना सकें।

Advertisement

थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा — “अफीम की खेती की, तो खैर नहीं। कानून सख्त है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई तय है।” कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ग्रामीणों को चॉकलेट वितरण किया और डायल 112 सेवा की जानकारी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और ग्रामीणों को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करना है।

ताजा खबरें

WhatsApp