Advertisement

खरसावां थाना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खरसावां थाना परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) और “यूनिटी मार्च” का आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच देशभक्ति, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस आयोजन में थाना के पुलिसकर्मी और अधिकारीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Dayal Builder
Srinath

दौड़ की शुरुआत खरसावां थाना से हुई जो बेहरासाई मार्ग से होते हुए खरसावां चौक तक गई और पुनः थाना परिसर में वापस आई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “अनेकता में एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाकर माहौल देशभक्ति से भर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर थाना प्रभारी गौरव कुमार, थाना के सभी पदाधिकारी व जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता और भाईचारे के संदेश को समाज में फैलाना और सरदार पटेल के योगदान को याद करना था। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भारत की शक्ति उसकी विविधता और एकता में निहित है।

ताजा खबरें

WhatsApp