Advertisement

खरसावां-रुड़गांव सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधारने की मांग पहुंची विधानसभा, विधायक दशरथ गागराई ने सरकार से मांगी स्वीकृति

By Goutam

Published on:

खरसावां रुड़गांव सड़क

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। खरसावां विधानसभा क्षेत्र की खरसावां-रुड़गांव सड़क की जर्जर स्थिति का मामला अब झारखंड विधानसभा पहुंच गया है। विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सरकार से सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए योजना स्वीकृत करने की मांग उठाई है।

Advertisement
Advertisement

सड़क की खराब स्थिति से लोगों को हो रही परेशानी

Dayal Builder
Srinath

विधायक दशरथ गागराई ने विधानसभा सचिव को दिए अपने शून्यकाल प्रस्ताव में कहा कि पथ प्रमंडल सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत आने वाली खरसावां-रुड़गांव सड़क वर्तमान में काफी जर्जर हो चुकी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आम लोगों, वाहन चालकों और ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

राइडिंग क्वालिटी सुधारने की उठाई मांग

उन्होंने सरकार से मांग की कि सड़क के सुदृढ़ीकरण और राइडिंग क्वालिटी में सुधार के लिए आवश्यक योजना को शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

विधानसभा में उठाया जनहित का मुद्दा

शून्यकाल प्रस्ताव में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हुए इस सड़क की मरम्मत और गुणवत्ता सुधार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई कर सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य शुरू कराने की मांग की।

ताजा खबरें

WhatsApp