Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई के आम बगान में कांग्रेस की बैठक, नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कुचाई प्रखंड के आम बगान में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त किए गए पदाधिकारियों—कृष्ण चंद्र सोय एवं मान सिंह मुंडा को जिला महासचिव तथा राजीव महतो एवं कुशल सामाड को जिला सचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सह जिला महासचिव मान सिंह मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार और मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। जिला कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी बूथों से जल्द ही BLA-2 फॉर्म भरने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पंचायत अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुख्य रूप से माधव महतो, डांसर बोदरा, श्याम लाल सोय, कृष्ण चंद्र सोय, रूप सिंह गूंजा, राजीव महतो, सुखलाल मुंडा, बहादुर सोय, हिंदू मुंडा, गुरुचरण दास, दुखिन राम मुंडा, घासी राम मुंडा तथा प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष वर्जू लोहार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp