Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

6 मई को कुचाई CHC में लगेगा रक्तदान शिविर: तैयारी बैठक में बीडीओ ने दिए निर्देश, अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी की अपील

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 मई को कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर की सफलता और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए कुचाई प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) साधुचरण देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, डीलरों और प्रशासनिक कर्मियों के साथ विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

बीडीओ साधुचरण देवगम ने कहा कि जिले में रक्त की कमी को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार विभिन्न प्रखंडों और स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, मुखिया, सहिया, सेविका और डीलरों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत, वार्ड और गांवों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए प्रेरित करें। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ शिविर को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि आगामी 4 मई तक रक्तदान करने वाले इच्छुक व्यक्तियों की सूची प्रखंड मुख्यालय में जमा कराई जाए, ताकि शिविर की बेहतर तैयारी की जा सके।

बैठक में जीप सदस्य जींगी हेंब्रम, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुजीत मुर्मू, बीपीएम रमेश द्विवेदी, अंचल निरीक्षक बबलू करमाली, प्रखंड लिपिक सुनीता सिंह, सांख्यिकी पर्यवेक्षक नीरज कुमार, पंचायत राज पदाधिकारी देवराज सिंह पातर, बीपीओ मिहीर कुमार दास, बीपीएम आशीष मुर्मू समेत कई मुखिया और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp