Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई के अरूवां गांव में पुलिस की चौपाल: नशाखोरी, बाल विवाह और साइबर अपराध पर ग्रामीणों को किया जागरूक

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस अब केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रहकर सामाजिक जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर रविवार को कुचाई थाना क्षेत्र के अरूवां पंचायत अंतर्गत अरूवां गांव में विशेष ग्राम सभा सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम का नेतृत्व कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने किया। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किशोर-किशोरियां और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा और अफवाहों से बचाव जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

जागरूक समाज ही सुरक्षित समाज: थाना प्रभारी

थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। समाज जितना जागरूक होगा, अपराधों पर उतना ही प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। उन्होंने बच्चों से जुड़े अपराधों और पॉक्सो एक्ट के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की।

महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार

कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पुलिस ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी ग्रामीणों को जागरूक किया।

साइबर ठगी और अफवाहों से बचने की अपील

बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने युवाओं से शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील करते हुए नशा मुक्ति अभियान पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा बच्चा चोरी जैसी अफवाहों को लेकर लोगों को सतर्क किया गया। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि पुलिस से जरूर करें।

ताजा खबरें

WhatsApp