Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई पुलिस ने अफीम पोस्ता की अवैध खेती रोकने हेतु शुरू किया जागरूकता अभियान, जोड़ा सारजोम गांव में वैकल्पिक खेती पर दी जानकारी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई पुलिस ने अफीम पोस्ता की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए प्री-कल्टिवेशन ड्राइव शुरू की है। इस अभियान के तहत पुलिस विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को अवैध खेती के दुष्परिणामों और वैकल्पिक कृषि के लाभों के बारे में जागरूक कर रही है।

Advertisement
Advertisement

रविवार को कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने थाना क्षेत्र के जोड़ा सारजोम गांव में ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अफीम पोस्ता जैसी नशीली फसलों की खेती से दूर रहें, क्योंकि यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि समाज और परिवार दोनों के लिए हानिकारक भी है।

Dayal Builder
Srinath

थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की खेती करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को सब्जी उत्पादन, मधुमक्खी पालन, बागवानी और अन्य वैकल्पिक कृषि कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को चॉकलेट वितरण किया और डायल 112 सेवा के महत्व की जानकारी भी दी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध गतिविधियों से दूर रखकर सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना है।

ताजा खबरें

WhatsApp