Advertisement

कुचाई प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में ICT परीक्षा में जशमीन गोस्वामी प्रथम

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में आईसीटी (ICT) कंप्यूटर परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कक्षा 10वीं की छात्रा जशमीन गोस्वामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

Advertisement
Advertisement

जशमीन की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री विजय लक्ष्मी प्रधान ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने जशमीन की इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ ही कक्षा 9वीं की पांच मेधावी छात्राओं — पुंडुगी मुंडा, खुशबु मुंडा, शुक्रुमनी मुंडा, सिंडिया रानी महतो और सुनीता मुंडा — को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं का उद्देश्य छात्राओं में डिजिटल शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और कंप्यूटर कौशल को बढ़ावा देना है। प्राचार्या विजय लक्ष्मी प्रधान ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस दौर में आईसीटी का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है और छात्राओं को तकनीक से जोड़ने के लिए विद्यालय लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

ताजा खबरें

WhatsApp