Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

9 अगस्त की निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनीं कुमकुम श्रीवास्तव, महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए जिम्मेदारी

By Goutam

Published on:

 

निशुल्क कांवर यात्रा संयोजिका
 

जनसंवाद, जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा के लिए कुमकुम श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से यात्रा की संयोजिका बनाया गया है। संघ ने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

Advertisement
Advertisement

महिलाओं की अधिक भागीदारी को देखते हुए निर्णय

Dayal Builder
Srinath

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष निशुल्क कांवर यात्रा में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुमकुम श्रीवास्तव को पूरी यात्रा का संयोजक बनाया गया है, ताकि यात्रा का संचालन और प्रबंधन सुचारु रूप से किया जा सके।

Advertisement

पूरे यात्रा प्रबंधन की संभालेंगी जिम्मेदारी

विकास सिंह ने बताया कि कुमकुम श्रीवास्तव अपने पति एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी कांवर यात्रा में शामिल होकर यात्रा प्रबंधन, महिला श्रद्धालुओं की व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगी।

9 अगस्त को निकलेगी निशुल्क कांवर यात्रा

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे वे सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पूरी कर सकें।

ताजा खबरें

WhatsApp