Advertisement

वास्तु विहार से शांतिनगर तक मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की तूफानी पदयात्रा, विकास और बुनियादी सुविधाओं का भरोसा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव की जनसंपर्क पदयात्रा वास्तु विहार से शुरू होकर कुंवर सिंह रोड, काली मंदिर गली, पंडित लाइन, शर्मा लाइन, कालिकानगर बस्ती, खानखा रोड बस्ती, आदर्श नगर, दाईगुट्टू शिव मंदिर लाइन, कारमु चौक, सारर्दुल फैक्टरी रोड, झंडा सिंह स्कूल रोड, दीपासाई बस्ती, सुंदर गार्डन सोसाइटी, बालेश्वर पथ, संजय पथ, पारसनगर और शांतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement

पदयात्रा के दौरान प्रत्याशी ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से संवाद किया और क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प दोहराया। नागरिकों ने सड़क मरम्मत, जलनिकासी, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति से संबंधित समस्याएं साझा कीं।

Dayal Builder
Srinath

चरणबद्ध विकास योजना का आश्वासन

Advertisement

कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक वार्ड की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाएं तैयार कर चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित की जाएंगी। उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था और नियमित निगरानी के माध्यम से समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

उन्होंने मतदाताओं से आगामी चुनाव में छड़ी छाप, क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाकर समर्थन देने की अपील की, ताकि मानगो के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

ताजा खबरें

WhatsApp