Advertisement

मानगो नगर निगम चुनाव: आजादनगर के हर बूथ पर NDA कार्यकर्ता तैनात, फर्जी मतदान पर मुंहतोड़ जवाब की चेतावनी, संध्या सिंह को जिताने का आह्वान

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर आजादनगर क्षेत्र में एनडीए ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। मरीना सिटी में आयोजित एनडीए समर्थक दलों की एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आजादनगर के हर मतदान बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे और किसी भी सूरत में फर्जी मतदान नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि यदि किसी दबंग या असामाजिक तत्व ने फर्जी मतदान की कोशिश की, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग एमजीएम अस्पताल बनाने का श्रेय लेते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। जिन मरीजों का ऑपरेशन जरूरी है, उनका इलाज नहीं हो पा रहा। अस्पताल नगर निगम के पानी पर निर्भर है और ऐसी स्थिति में मरीज जीते-जी मरने को मजबूर हैं।

Dayal Builder
Srinath

वरीय जदयू नेता आशुतोष राय ने कहा कि चुनाव का समय है, इसलिए कई लोग बड़े-बड़े वादे और सब्जबाग दिखाने आएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि ऐसे लोगों को केवल नमस्ते करें, लेकिन वोट केवल एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को ही दें। उन्होंने कहा कि कैमरा छाप चुनाव चिन्ह पर वोट देकर ही मानगो के विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

Advertisement

युवा जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने कहा कि कुछ लोग कदमा से आकर मानगो का मेयर बनना चाहते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मानगो में मेयर पद के योग्य लोग नहीं हैं? पप्पू सिंह ने बताया कि वे पिछले 32 महीनों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जैसे ही उन्होंने मेयर चुनाव लड़ने की घोषणा की, उन्हें पार्टी से निकाला गया, आधा दर्जन मुकदमे दर्ज कराए गए और घर पर छापे डलवाए गए। उन्होंने कहा कि इन सब से वे डरने वाले नहीं हैं और मानगो में जीत संध्या सिंह की ही होगी, वह भी भारी बहुमत से।

बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पप्पू सिंह ने की। इस मौके पर भाजपा विधायक अमित यादव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज सिंह सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp