Advertisement

अहले सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा मानगो पूल, आपसी रंजिश में कई राउंड फायरिंग, खोखा बरामद

By Goutam

Published on:

मानगो पूल

जनसंवाद डेस्क: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानगो छोटा पूल शुक्रवार की अहले सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। सुबह करीब 6.15 बजे मानगो पूल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो गुटों के बीच आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। हालांकि गनीमत रहा कि इस फायरिंग की घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। फायरिंग की घटना के बाद दोनों ही गुट के लोग पैदल ही भाग निकले। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फ़ैल गई।

Advertisement
Advertisement

आपसी रंजिश में हुई फायरिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6.20 बजे छोटा पुल के पास कुछ युवक पैदल आए और एक युवक पर हथियार तान दिया। हथियार देखकर दूसरे गुट के युवक ने भी हथियार निकाल लिया। इसके बाद दोनो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। घटना स्थल पर करीब 7 से 8 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना स्थल से पुलिस ने कुछ खोखा भी बरामद किया है।

Dayal Builder
Srinath

यह भी पढ़ें: सावन में टाटा से देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों के लिए ‘शंकर-पार्वती’ की AC बस सेवा शुरू, जानें पूरी डिटेल

Advertisement

मछली गाड़ियों से रोजाना होती है वसूली

मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। घटना के पीछे मछली गाड़ियों से रंगदारी वसूली की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मानगो में पहले से एक गुट के लोग मछली गाड़ियों से रंगदारी वसूलते थे। अब दूसरा गुट भी रंगदारी के लिए अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। इसी बात की रंजिश में दोनों गुट के लोगों के बीच पहले तो जमकर मारपीट हुई और उसके बाद दोनों ओर से फायरिंग हुई।

ताजा खबरें

WhatsApp