Advertisement

मरांगहातु के मुखिया भीमसेन गागराई को मातृ शोक, विधायक दशरथ गागराई ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित

By Goutam

Published on:

मरांगहातु

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड क्षेत्र के मरांगहातु पंचायत के मुखिया भीमसेन गागराई का मां मंजू गागराई उम्र 70‌ साल की शुक्रवार को अपने पैतृक गांव कुचाई में निधन हो गया। वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई समाजसेवी बासंती गागराई ने मुखिया भीमसेन गागराई के आवास पहुंचकर स्वर्गीय मंजू गागराई को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि माता के देवलोकगमन के शोक को काम तो नहीं किया जा सकता लेकिन उसे हम आपस में बांट जरूर सकते हैं। श्री गागराई ने कहा कि स्वर्गीय मंजू गागराई धार्मिक एवं सामाजिक प्रवृति की महिला थीं ।वह अपनी मिलनसारिता के लिए भी गांव में पहचान रखती थी। उनकी मृत्यु से हम लोगों को काफी दुखदाई का विषय है।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा, विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, मुन्ना सोय, धनश्याम सोय, राहुल सोय, बनवारीलाल मुंडा आदि मुखिया जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp