Advertisement

7 जनवरी को चैम्बर के सदस्यों को संबोधित करेंगे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कोल्हान में औद्योगिक विकास एवं शहर के विकास पर होगी चर्चा  

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता दिनांक 7 जनवरी (शनिवार) को संध्या 6.30 बजे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में शामिल होकर चैम्बर के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

Advertisement
Advertisement

इस संबंध में संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को चैम्बर भवन में चैम्बर सदस्यों को संबोधित करेंगे।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान कोल्हान में औद्योगिक विकास हेतु आधारभूत संरचनाओं, संसाधनों एवं शहर के विकास हेतु चर्चा होगी। मंत्री बन्ना गुप्ता के आगमन होने से व्यापारियों  काफी उत्साहित है। उन्होंने कहा की उनके आगमन से व्यापारी उनसे सीधा संवाद करेंगे।

Advertisement

अध्यक्ष श्री मूनका ने बताया कि चैम्बर प्रतिनिधिमंडल कई बार माननीय मंत्री से रूबरू होकर होते रहे हैं तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान और कोल्हान के औद्योगिक विकास हेतु आदि विषयों पर ज्ञापन सौंपकर चर्चा कर चुके है। शनिवार को वे चैम्बर पधारकर चैम्बर सदस्यों के समक्ष अपनी बातों को उक्त विषय पर रखेंगे और सदस्यों को संबोधित करेंगे।

सिंहभूम चैम्बर के उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया,  दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, सांवरमल शर्मा, पीयूष चौधरी, भरत मखानी, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा ने सभी चैम्बर के सदस्यों, व्यापारियों, उद्यमियों से ससमय उपस्थित होकर मंत्री के संबोधन का लाभ लेने की अपील की है।

ताजा खबरें

WhatsApp