Advertisement

खूंटपानी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विधायक दशरथ गागराई ने किया दो सड़क सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास…

By Balram Panda

Updated on:

खरसावां / Umakant kar : खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खुंटपानी में खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खूंटपानी प्रखंड में दो सड़कों के सुदृढीकरण कार्य किया.मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खूंटपानी के देशावली से अरगुंडी (1.7 किलोमीटर) तक तथा बारिपी रोड से चेडेया गांव (3.1 किलोमीटर) तक के सड़क का सुदृढीकरण कार्य किया जाएगा.इन सड़कों के बनने से बड़ी आवादी को आवागमन में सुविधा होगी.मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक क्षेत्र का विकास हो.

Advertisement
Advertisement

उन्होने कहा कि झारखंड सरकार विकास कार्य को लेकर समर्पित है.क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है. विधानसभा क्षेत्र के सभी जर्जर एवं कच्ची सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा. क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है. हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है. यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है. उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है. जो भी सड़के जर्जर है.सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया,बबलू गोडसोरा, राहुल गोप,बिंदु तियु, दिनेश हाईबुरू, कोना पुरती, अशोक मुंडरी, विरेंद्र जामुदा, शशिकला पुरती, दुर्गा गोप, मुकेश हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp