Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने काली चरण मुंडा को दी जीत की बधाई, जनता का जताया आभार

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर):  खूंटी से नव निर्वाचीत सांसद काली चरण मुंडा से खरसावां के झामुमो विधायक दशरथ गागराई ने मुलाकात कर जीत की बधाई दी। उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी काली चरण मुंडा के पक्ष में मतदान करने के लिये खरसावां विस समेत पूरे खूंटी लोस क्षेत्र के जनता का आभार प्रकट किया है।

Advertisement
Advertisement

गागराई ने कहा कि अब खरसावां समेत खूंटी लोस क्षेत्र का चौतरफा विकास होगा। जनता से किये सभी वायदों को मिल कर पूरा करेंगे। इस दौरान मंत्री रामेश्वर उरांव विधायक नमन विक्सल कोंगाडी,विकास मुंडा आदि मौजूद रहे।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp