Advertisement

विधायक दशरथ गागराई ने जोजोकुडमा व खरसावां हाई स्कूल में 1.45 करोड़ की चहारदीवारी निर्माण का किया शिलान्यास

By Goutam

Published on:

विधायक दशरथ गागराई

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के द्वारा खरसावां प्रखंड के उच्च विद्यालय जोजोकुडमा में कुल 28 लाख 46 हजार एवं +2 उच्च विद्यालय खरसावां में 1 करोड़ 17 लाख की लागत से बनने वाली चहारदीवारी निर्माण कार्य की गुरुवार को खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

वही शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने शिलापट्ट का अनावरण कर चारदीवारी निर्माण की आधारशिला रखी।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने हर्ष जताते हुए कहा कि विद्यालय की चारदीवारी निर्माण से विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। वहीं विद्यालय के स्वरूप में भी बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जीप सदस्य कालीचरण बानरा, अनुप सिंह देव, अजय सामाड, अरूण जामुदा, इवरार अहमद, उमेर अहमद, राजु अंसारी, अकबर जिया, रानी हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp