Advertisement

वन‌ पट्टों में आवश्यक सुधार को लेकर विधायक दशरथ गागराई ने सदन में उठाया मामला, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के पदाधिकारी ने विधायक का किया आभार

By Goutam

Published on:

वन‌ पट्टों

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): वन अधिकार कानून 2006 के तहत झारखंड राज्य में 29 दिसंबर 2020 को बड़े पैमाने पर वन पट्टा वितरित किया गया है। इन वन पट्टों‌ के निर्धारण में कई त्रुटियां होने की शिकायत विभिन्न संगठनों के द्वारा विभाग को समर्पित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गहराई ने मानसून सत्र के शून्य काल में सदन के माध्यम से सरकार से मांग रखते हुए कहा कि उपरवर्णित तिथि को वितरित किये गये वन पट्टों में आवश्यक सुधार किया जाय। वहीं झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के केंद्रीय सदस्य सोहनलाल कुमार ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई की इस सराहनीय कार्य पर धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कहा कि वितरण किया गया प्रमाण पत्रों में कुछ त्रुटियां सुधार करने हेतु 20 फरवरी 2021 को ही मुख्यमंत्री सचिवालय को फाईल के साथ ज्ञापन सौपा गाया है।

Srinath

इस ज्ञापन को स्मरण कराने के उद्देश्य से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई को झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन की ओर विधानसभा में बिषय को प्रस्तुत करने हेतु ध्यानाकृष्ट कराया है जिसे विधायक ने विधानसभा में प्रश्न रखा है जो सराहनीय काम किया है। इस काम के लिए विधायक को हमारी संगठन धन्यवाद व आभार प्रकट करता है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp