Advertisement

विधायक मंगल कालिंदी चापाकल गाड़ी लेकर पहुंचे बोड़ाम के नामसोल, नया चापाकल लगाने का काम शुरू 

By Goutam

Published on:

मंगल कालिंदी

जनसंवाद, जमशेदपुर (रॉकी कुमार):  जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सोमवार को बोड़ाम प्रखंड की गौरडीह पंचायत अंतर्गत नामसोल गांव चापाकल गाड़ी को साथ में लेकर पहुंचे और गांव में नया चापाकल लगवाने हेतु पूजा अर्चना करते हुए अधिष्ठापन कार्य शुरू कराया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर विधायक ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि नामसोल गांव में एक भी चापाकल नही होने के कारण पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामलें को गंभीरता से लेते हुए पेयजल संकट दूर करने के लिए अविलंब प्रत्येक पंचायत में 10 चापाकल योजना से नया चापाकल लगवाने का काम शुरू करवा दिए है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि गांव में चापाकल लग जाने से गांव के दर्जनों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगी। इधर गांव में नया चापाकल लगने का काम शुरू होते ही ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता विनय मंडल, दीपंकर महतो, बासुदेव कुंभकार, रवींद्र गोराई, शिवशंकर कुंभकार, पशुपति कुंभकार, हाड़ीराम कुंभकार, सुसेन कुंभकार, भारती कुंभकार व कौशल्या कुंभकार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp