Advertisement

विधायक सरयू राय ने चिल्ड्रेन पार्क की आत्मकथा पुस्तक का किया विमोचन, चिल्ड्रेन पार्क पर तोड़-फोड़ करने व परिसर के अन्य सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा जमाने की सच्चाई का है वर्णन. जमशेदपुर में इनिडिआ और एनडीए के भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

By Goutam

Published on:

विधायक

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर सोन मंडप परिसर में चिल्ड्रेन पार्क की आत्मकथा पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक 40 पृष्ठ है और इसमें चिल्ड्रेन पार्क अपनी आत्मकथा बता रही है.

Advertisement
Advertisement

श्री सरयू राय ने बताया की कोरोना की आपदा के बाद भ्रष्टाचारियों के एक समुह ने चिल्ड्रेन पार्क के उपस्करों को उठाकर, खेलकूद के उपकरणों को तोड़कर दुसरे स्थान  पर ले जाने का प्रयास किया. जिसका विरोध स्थानीय लोगो ने किया. किंतु चिल्ड्रेन पार्क को स्थानांतरित करने के दौरान इस स्वार्थी समुह ने चिल्ड्रेन पार्क के अंदर के उपकरणों का अंजर पंजर तोड़ दिया.

Dayal Builder
Srinath

श्री राय ने बताया की उन्होनें अपनी विधायक निधि से पुनः चिल्ड्रेन पार्क को विकसीत करवाकर जिंदा करवाया. इस पुस्तक में चिल्ड्रेन पार्क अपने साथ ही अपने  आस-पास सरकारी पैसे से सरकारी जमीन पर स्थापित अन्य  परिसरों की अवैध कब्जे की भी दास्तान बयान कर रहा है.

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा,  जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, मंजु सिंह, हरेराम सिंह, एसपी सिंह, काशीनाथ प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे.

ताजा खबरें

WhatsApp