Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

24 जुलाई को सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर का आयोजन, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं का दिया जाएगा लाभ

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 जुलाई (शुक्रवार) को मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

Advertisement
Advertisement

शिविर में दिव्यांगजनों से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक सेवाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, सहायक उपकरण, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ, कानूनी परामर्श तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारी लाभार्थियों को योजनाओं एवं सुविधाओं के संबंध में मार्गदर्शन भी देंगे।

Advertisement

जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम ने जिले के सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर उपलब्ध सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस अवसर का उपयोग करें।

ताजा खबरें

WhatsApp