Advertisement

खूंटी के नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा जीत के बाद पहली बार पहुंचे खरसावां, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, लडडू से तोले गए सांसद

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): खूंटी लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा जीत के बाद आज खरसावां पहुंचे। यहां इंडिया गठबंधन के कांग्रेस और झामुमों कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा के खरसावां पहुंचते ही विधायक दशरथ गागराई ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

इसके पूर्व कुचाई के पुनीसीर हॉट मैदान, दलभंगा, कुचाई, चीरूडीह, बडाबाम्बों, खरसावां, खूंटपानी के पाड्राशाली आदि जगहो में झामुमों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर और पारंपरिक तरीके से हाथ धुलवाकर अपने नए सांसद का स्वागत किया। इस दौरान दलभंगा में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण, बडाबाम्बों में सोमाय गागराई की प्रतिमा पर माल्यार्पण, खरसावां के कृष्णापुर में स्वं निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण, खरसावां स्माधि स्थल पर वीर शहीदों का नमन किया।

Dayal Builder
Srinath

इसके अलावे सीनी के उकरी मोड पर निर्मल महतो एवं मंगानारायण सिंह सरदार के प्रतिमा पर माल्यार्पण, सीनी चौक में भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही खूंटपानी के पाड्राशाली में विजय जुलूस में शामिल होकर होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। साथ ही खुंटी की ऐतिहासिक जीत पर सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमिटि के महासचिव अकबर जिया के द्वारा खरसावां चांदनी चौक में सांसद कालीचरण मुंडा को लडडूों से तौला गया और लोगों के बीच लडडू बाटे गया।

Advertisement

खरसावां में नवनिर्वाचित सांसद कालीचरण मुंडा ने मीडिया के साथ बात करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जीत दिलाई है जनता के उसे विश्वास पर वह खड़ा उतारते हुए जनता का हर एक कार्य पूर्ण करेंगे। आम जनता का सांसद बन कर क्षेत्र की जनता का सेवा करेंगे। लोगों के समस्याओं का निदान करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पहले प्राथमिकता कृषि होगी। क्योंकि खूंटी लोकसभा का क्षेत्र जो है वह कृषि प्रधान क्षेत्र है, और वह प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले कृषि की सहूलियत को इस क्षेत्र में बढ़ाएंगे।

वही श्री गागराई ने भी जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खरसावां विधानसभा क्षत्र के मतदाताओ ने इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसलिए दिल से खरसावां वासियों का धन्यावाद करता हु। हमारी कोशिश रहेगी कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद के साथ केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं को अतिंम पंक्ति में खडे व्यक्ति तक पहुचाने का प्रयास करेगे। सांसद के साथ मिलकर खरसावां का विकास करने का काम करूगां।

इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी, बांसती गागराई, जिप कालीचरण बानरा, प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, कांग्रेस के महासचिव अकबर जिया, राज बाकची, कोंदो कम्हार, शंकर लौवादा, सकारी दोगो, मुसाहिद खान, मानसिंह मुंडा, अर्जुन गोप, रानी हेम्ब्रम, धनु मुखी, अरूण जामुदा, मो मुश्ताक, अजय सामड आदि मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp