Advertisement

मुख्तार अब्बास नकवी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- PM Modi आपकी तरह वंशवाद से नेता नहीं बने

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद डेस्क:  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को राहुल गांधी पर तंज कसा है। नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता हैं, जबकि राहुल गांधी कांग्रेस में वंशवाद के जरिए नेता बने हैं।

Advertisement
Advertisement

संयोग से नेता बने हैं राहुल

अयोग्य होने से पहले राहुल गांधी द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले लोकसभा क्षेत्र वायनाड में नकवी एक संवाददाता सम्मेलन में बोले रहे थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पसंद से नेता” और “संयोग से नेता” के बीच बहुत अंतर है। नकवी ने कहा कि मोदी जी ‘लोकतांत्रिक पसंद के नेता’ हैं, वहीं राहुल गांधी ‘वंशवाद के नेता’ हैं।

Dayal Builder
Srinath

आम आदमी के दर्द को समझते हैं मोदी

नकवी ने कहा कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बनाने के लिए भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद को खत्म करने के पीएम मोदी के प्रयासों के कारण भारत का वैश्विक कद काफी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ सालों में केंद्र द्वारा शुरू की गई हर कल्याणकारी योजना जरूरतमंदों पर केंद्रित थी, क्योंकि मोदी आम आदमी के दर्द को समझते हैं।

Advertisement

लोगों का सशक्तिकरण मोदी सरकार का मंत्र

तीन दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि विकास और बिना भेदभाव के लोगों का सशक्तिकरण मोदी सरकार का मंत्र है। उन्होंने कहा कि एक नेता सत्ता से नहीं, बल्कि राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता, साहस और दृढ़ विश्वास से महान बनता है।

नकवी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में लोगों को पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम आवास योजना और स्वच्छ भारत जैसी विभिन्न योजनाओं से बहुत लाभ हुआ है।

अपने दौरे में नकवी ने वायनाड में विभिन्न लोगों के संपर्क कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें बाथरी में न्यू इंटरनेशनल आईटी कंपनी का दौरा, पुलपल्ली में किसानों के साथ बातचीत के साथ-साथ उनकी कॉलोनी में आदिवासियों के साथ बैठक शामिल थी।

ताजा खबरें

WhatsApp