Advertisement

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ 5 वर्षीय BA-LLB कोर्स, 60 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

By Goutam

Updated on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ने नए शैक्षणिक सत्र से 5 वर्षीय एकीकृत बीए-एलएलबी (BA-LLB) पाठ्यक्रम की शुरुआत की है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस नए कोर्स के लिए 60 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इससे कानून के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले झारखंड एवं आसपास के राज्यों के विद्यार्थियों को जमशेदपुर में ही गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान में वर्ष 2019 से एलएलबी एवं बीबीए-एलएलबी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद वर्ष 2022 में एलएलएम (LLM) पाठ्यक्रम के संचालन की भी स्वीकृति मिली। अब बीए-एलएलबी कोर्स की शुरुआत के साथ विश्वविद्यालय ने विधि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का और विस्तार किया है।

Dayal Builder
Srinath

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा प्रदान कर ऐसे योग्य, संवेदनशील और जिम्मेदार विधि विशेषज्ञ तैयार करना है, जो समाज और न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

Advertisement

कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने बताया कि बीए-एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे पेशेवर चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

विश्वविद्यालय ने छात्रों के लिए आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं भी विकसित की हैं। विधि विभाग में अत्याधुनिक मूट कोर्ट, समृद्ध पुस्तकालय तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि सीमित सीटों को देखते हुए इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट अथवा पोखारी स्थित कैंपस में पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। संस्थान ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

ताजा खबरें

WhatsApp