Advertisement

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के MBA फाइनेंस छात्रों को बड़ी सफलता: AS Construction में अकाउंट मैनेजर पद पर मिला प्लेसमेंट

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। जमशेदपुर की प्रतिष्ठित कंपनी ए.एस कंस्ट्रक्शन ने यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों का चयन ‘अकाउंट मैनेजर’ पद के लिए किया है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

 

Advertisement

यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष रूप से एमबीए फाइनेंस के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों की अकाउंटिंग क्षमता, फाइनेंशियल एनालिसिस और प्रोफेशनल स्किल्स का मूल्यांकन किया गया। सफल छात्रों को कंपनी की ओर से 2.8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है।

फाइनेंस सेक्टर में करियर की मजबूत शुरुआत

विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, चयनित विद्यार्थियों को कंपनी में वित्तीय प्रबंधन और अकाउंट संचालन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसे छात्रों के लिए कॉर्पोरेट दुनिया में एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है।

कुलाधिपति ने दी बधाई

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र में वित्तीय प्रबंधन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि छात्रों का अकाउंट मैनेजर जैसे जिम्मेदार पद पर चयन यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर रहा है।

कुलपति बोले- उद्योग अनुभव मिलेगा

कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि यह अवसर छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा और उनके प्रोफेशनल कौशल को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार ऐसी कंपनियों के साथ जुड़ रहा है जो विद्यार्थियों को बेहतर करियर अवसर प्रदान कर सकें।

छात्रों ने शिक्षकों को दिया श्रेय

चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, प्रशिक्षण व्यवस्था और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल को दिया। प्लेसमेंट की इस उपलब्धि से मैनेजमेंट विभाग में उत्साह का माहौल है।

विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट सेल लगातार विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर छात्रों को बेहतर रोजगार अवसर दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

ताजा खबरें

WhatsApp