Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय का शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड, सत्र 2026 में 500 से अधिक छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिली नौकरी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित विभिन्न कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोजगार के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सत्र 2026 में अब तक 500 से अधिक छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार प्राप्त हो चुका है।

Advertisement
Advertisement

प्लेसमेंट सेल के निदेशक मोहित कुमार ने बताया कि हाल ही में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों की कई नामी कंपनियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार, समूह चर्चा और एचआर इंटरव्यू शामिल थे।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने बताया कि हालिया प्लेसमेंट ड्राइव में 70 से अधिक छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है, जबकि कई छात्रों की चयन प्रक्रिया अभी भी जारी है।

Advertisement

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान डालमिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने एमबीए विभाग के दो छात्रों का चयन मार्केटिंग मैनेजर पद पर किया, जिनका वार्षिक पैकेज 6 लाख रुपये है। फोर्स मोटर्स लिमिटेड, पुणे ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग ट्रेनी पद के लिए 18 छात्रों का चयन किया, जिनका पैकेज 4 लाख रुपये वार्षिक है। वहीं एलीएशंस प्राइवेट लिमिटेड ने सीएई प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयनित छात्रों को 5.5 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया।

इसके अलावा ईवाई (EY) ने फाइनेंशियल ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए 10 छात्रों का चयन किया, जबकि डेलॉयट ने एसोसिएट एनालिस्ट पद के लिए दो छात्रों को नियुक्त किया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने सॉफ्टवेयर डेवलपर पद के लिए 10 छात्रों का चयन किया और एयरटेल ने टेलीकॉम इंजीनियर पदों पर विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों की यह सफलता शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।

वहीं कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रभात कुमार पानी ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में डिग्री के साथ कौशल विकास भी जरूरी है। विश्वविद्यालय लगातार इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग, वर्कशॉप और प्लेसमेंट गतिविधियों का आयोजन कर रहा है, जिससे छात्रों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के सर्वांगीण विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में और बड़ी कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा उम्मीद जताई है कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अधिक मजबूत होगा।

ताजा खबरें

WhatsApp