Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं का Abbott में चयन: 4.2 लाख के पैकेज पर मिली नौकरी

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, जमशेदपुर। रोजगार और कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आयोजित कैंपस चयन प्रक्रिया में दो छात्राओं का चयन विश्व की अग्रणी फार्मास्युटिकल कंपनी Abbott में हुआ है। दोनों छात्राओं को 4.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

चयनित छात्राओं में प्रीति देवगम (बी.एससी.) और सृष्टि प्रिया (बी.फार्मा) शामिल हैं। दोनों को कंपनी में फार्मास्युटिकल सेल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एबॉट जैसी वैश्विक हेल्थकेयर कंपनी में करियर की शुरुआत को छात्रों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने चयनित छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि फार्मा एवं हेल्थकेयर क्षेत्र में विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत प्लेसमेंट प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर रोजगार और उज्ज्वल भविष्य के अवसर उपलब्ध कराना है।

वहीं कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि बी.एससी. और बी.फार्मा जैसे वैज्ञानिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों का 4.2 लाख रुपये के पैकेज पर वैश्विक कंपनी में चयन पूरे विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक समझ, संचार कौशल और पेशेवर क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के फार्मेसी एवं विज्ञान संकाय में उत्साह का माहौल है। चयनित छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षकों, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और अपने परिवार के सहयोग को दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संस्थान के और भी विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp