होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

गम्हरिया के जेवियर स्कूल में नोवें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, जगुआर हाउस बना ओवरऑल विजेता

By Goutam

Published on:

 

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

सोशल संवाद/सरायकेला (रिपोर्ट- अमन ओझा): गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में विद्यालय के नोवें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर बच्चों के द्वारा आयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 157 बटालियन आदित्यपुर के कमांड ऑफिसर भूपाल सिंह, सम्मानित अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 157 बटालियन आदित्यपुर ऐडजुटेंट मनोज कुमार यादव और सेंट्रल पब्लिक स्कूल, आदित्यपुर की प्रधानाचार्य मौसमी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

इस मौके पर विद्यालय के वार्षिक खेलकूद महोत्सव में अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाकर खेल की विधिवत शुरुआत की।विद्यालय के छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के एकल, ग्रुप प्रतियोगिता और पिरामिड करके सभी का मन मोह लिया। छात्राओं के द्वारा जुंबा डांस किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर फादर टोनी राज एस.जे ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।मुख्य अतिथि भूपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है।सभा को विशिष्ट अतिथि और सम्मानित अतिथियों ने भी संबोधित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।जगुआर हाउस को सर्वश्रेष्ठ विजेता घोषित किया गया।

वही लैपर्ड हाउस की टीम दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय के छात्र विशाल कुमार ने परेड की अगुवाई की। विद्यालय के बच्चों ने चार विभिन्न हाउस के अंतर्गत मार्च पास्ट किया, जिसमें  लैपर्ड हाउस को सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट का खिताब दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सुपीरियर फादर फ्रांसिस,फादर मुक्ति, फादर साबरी, उप-प्रधानाचार्य सिस्टर रेशमी, सिस्टर अर्चना, ब्रदर अमलराज, खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी, तूलिका धारा कोले समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।