Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर युवा कांग्रेस ने खरसावां शहीद चौक पर किया ध्वजारोहण

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के द्वारा खरसावां शहीद चौक में जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी।

Advertisement
Advertisement

मौके पर जिला अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आज का दिन गौरव का दिन है। देश के सैकड़ो महापुरुषों ने देश को अंग्रेजों के गुलामी से छुड़ाकर हमें मुक्ति दिलाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता आर्थिक असमानता से मुक्ति चाहती है। देश की जनता हर घर नौकरी और हर घर न्याय चाहती है। यह देश आर्थिक असमानता और बेरोजगारी से मुक्ति चाहता है।

Dayal Builder
Srinath

मुख्य रूप से प्रदेश सचिव छोटराय किस्कु, विधानसभा अध्यक्ष उदय बाँकिरा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलभद्र महतो, जिला महासचिव प्रकाश महतो, बीरेंद्र नायक, जिला सचिव आशीष बनर्जी, सूरज सामड, बीस सूत्री सदस्य कन्हाई लाल सामड, सौरव तांती, आई. आलम,अनावरुल हक, आकुल पुष्टी, मो.अंसार सहित काफी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp