Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां में एक बार फिर जंगली हाथियों ने खेत-खलिहान में घुस कर धान के फसलों को किया बर्बाद

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): शुक्रवार व शनिवार की रात भी करीब 40 की संख्या में जंगली हाथियों के एक झूंड ने खरसावां के रामपुर, काशीडीह, टिनागोडा, बिटापुर, सोखानडीह आदि गांवों के पास स्थित खेतों में जा कर धान के फसल को खाने के साथ साथ पैरों तले रौंद कर बर्बाद किया.

Advertisement
Advertisement

टिनागोडा गांव में जंगली हाथियों ने खलियान में रखे धान के फसल को खाने के साथ साथ तितर बितर कर नष्ट कर दिया. इस दौरान कई पेड़ों को भी क्षति पहुंचाई. टिनागोडा गांव के पास एक चापाकल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है. खरसावां वन क्षेत्र में पिछले चार दिनों से करीब 40 हाथियों का झुंड डेरा डाला हुआ है.

Dayal Builder
Srinath

रात के वक्त जंगली हाथियों का यह झुंड खेत से लेकर घर के पास बने खलिहान में पहुंच कर धान के फसल को खाने के साथ साथ पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर रहे है. किसानों ने हाथियों द्वारा किये गये फसल बर्बादी का मुआवजा देने की मांग की है.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार दिनों के दौरान हाथियों के झुंड ने अलग अलग गांवों में जा कर बडे पैमाने पर फसल बर्बाद किया है. वन विभाग की टीम ने हाथियों द्वारा किये गये नुकसान का जायजा लिया.

ताजा खबरें

WhatsApp