Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

कुचाई प्रखंड में आजीविका संवर्द्धन हेतु चयनित 4 किसानो के बीच जोड़ा बैल का हुआ वितरण

By Goutam

Published on:

 

 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर): मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को कुचाई प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, सचिव मुन्ना सोय, मुखिया करम सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से ग्रामीण लाभुकों के आजीविका संवर्द्धन के उद्देश्य से 4 यूनिट जोड़ा बैल का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

इस योजना के माध्यम से कृषि कार्यों में सहूलियत प्रदान कर लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी व प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम ने लाभुकों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के लोगों को भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा अधिकाधिक पात्र लाभुकों को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित करें,ताकि योजनाओं का व्यापक प्रभाव सुनिश्चित किया जा सके।

Advertisement

वहीं विधायक प्रतिनिधि धमेंद्र सिंह मुंडा ने व मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना’ के तहत ‘जोड़ा बैल वितरण’ से छोटे और सीमांत किसानों को खेती के लिए बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल रहा है।इससे गरीब और आदिवासी किसानों की आय बढ़ेगी तथा वे खेती के लिए बिना साहूकारों पर निर्भर हुए आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्रीस सोय विनोद सिंह देव धमेंद्र सांडिल चरण तांती जातुवा हेंब्रम नितीश कुमार आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp