होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के द्वारा परशुराम जयंती आयोजित, बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

By Goutam

Published on:

 

परशुराम जयंती

---Advertisement---

XAVIER PUBLIC SCHOOl
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद, जमशेदपुर: श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में शुक्रवार को भगवान परशुराम जी महाराज की जयंती का आयोजन किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे भगवान परशुराम जी महाराज की पूजा अर्चना कर की गई। संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा एवं संघ के महासचिव श्री बोदूराम सेवदा ने समाज के गणमान्य एवं प्रमुख लोगों के साथ भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की। संध्या 6:00 बजे से जयंती समारोह सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन ऋषि भवन सभागार में किया गया।

समारोह को मंचासीन संघ के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, महासचिव बोदूराम सेवदा एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव कृष्ण भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन संघ के सचिव विनोद शर्मा ने किया। मुख्य समारोह में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ के पदाधिकारीयों द्वारा तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम को समाज के बच्चों ने प्रस्तुत किया। समारोह में संघ द्वारा आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता एवं महिलाओं की एक मिनट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समारोह में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया। इनमें क्रमशः गौतम पारीक, आयुष दाधीच, अमित शर्मा, रजत शर्मा, काजल चौबे को सम्मानित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में 5 से 7 आयु वर्ग में प्रथम – दक्ष शर्मा, द्वितीय – शिवांश शर्मा, तृतीय – गर्व सारस्वत, 8 से 11 वर्ष वर्ग में प्रथम – केशव लाटा, द्वितीय – अनिका शर्मा, तृतीय – उमंग शर्मा, 12 से 17 वर्ष वर्ग में प्रथम – अमित खंडेलवाल, द्वितीय – कृतिका शर्मा, तृतीय – ईशिका शर्मा को पुरस्कृत किया गया। महिलाओं के लिए आयोजित एक मिनट प्रतियोगिता में पायल शर्मा, सपना सारस्वत,नूपुर शर्मा, मेघा शर्मा, निशा शर्मा, सोनम शर्मा, रिंकी शर्मा, सीमा शर्मा, हर्षिता शर्मा विजेता रही। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डांस कोरियोग्राफर रितिका सोनी, तनिष्का खंडेलवाल को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक महावीर प्रसाद चौबे, जनार्दन शर्मा, कार्यक्रम संयोजक दिलीप शर्मा, देवराज शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा मामाजी, बैजनाथ शर्मा, विजय डोरवाल, सुरेश शर्मा गुरुजी, कौशल जोशी, सांवरमल शर्मा, गणेश दायमा, अनिल शर्मा, मनोज पुरोहित, राजेश शर्मा, विक्रम शर्मा, विनोद शर्मा, रमेश शर्मा, नंदू शर्मा, बिट्टू सारस्वत, रोशन शर्मा, संजना शर्मा, निशा शर्मा, प्रीति शर्मा, उषा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। उपरोक्त जानकारी संघ के प्रेस प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी।