Advertisement

पारा शिक्षक एवं मनरेगाकर्मियों की मांग को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने सीएम हेमंत सोरेन को सौंपा ज्ञांपन

By Goutam

Published on:

संजीव सरदार

जनसंवाद, जमशेदपुर : सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) एवं मनरेगाकर्मियों की मांग को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार शुक्रवार को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक ज्ञांपन सौंपा..

Advertisement
Advertisement

इस ज्ञांपन मे पारा शिक्षकों के द्वारा अपनी मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन का जिक्र करते हुये पारा शिक्षकों के हित मे मांग को रखा, जिसमें वेतनमान या समतुल्य मानदेय, सेवा 62 साल करने, अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने आदि का जिक्र किया, वहीं मनरेगाकर्मियों के मांगों मे स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग को रखा.

Dayal Builder
Srinath

विधायक श्री सरदार ने कहा कि वह स्वयं पारा शिक्षक रह चुके है और पारा शिक्षकों की स्थिति से वाकिफ है, इसलिये पारा शिक्षकों की मांग को पुरा किया जाये. मनरेगाकर्मी एक माह से हड़ताल पर है, इसलिये मनरेगाकर्मियों के मांग को पुरा करने के दिशा मे पहल किया जायेगा. इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी आदि मौजूद थे.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp