होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

5_5_11zon
4_4_11zon
3_3_11zon
2_2_11zon
1_1_11zon
previous arrow
next arrow

 

रामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, 20 जुलाई को होगा वेदी का निर्माण, 21 को प्रातः 8 बजे से पूजा एवं 22 को दोपहर 12.30 से महाप्रसाद का वितरण 

By Goutam

Published on:

 

रामार्चा पूजा

---Advertisement---

7_7_11zon
8_8_11zon
9_9_11zon
11_11_11zon
6_6_11zon
1000_1_11zon
previous arrow
next arrow

जनसंवाद, जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय 24वें वर्ष भी रामार्चा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। 21 जुलाई की सुबह 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विधायक कार्यालय के निकट वाला मैदान, जिसे अब रामार्चा मैदान भी कहा जाने लगा है, वहां पंडाल लग रहा है। 22 जुलाई को इसी मैदान में महाप्रसाद का वितरण होगा। पिछले कई वर्षों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण यहीं प्रसाद पाते रहे हैं।

रामार्चा पूजा बेगूसराय के नामचीन पंडित गौरीकांत ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न होगा। सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, घनश्याम मिश्रा समेत आधा दर्जन पंडित पूजन कार्य में शामिल होंगे। मुख्य यजमान विधायक श्री सरयू राय होंगे। विनोद पांडेय ने बताया कि 20 जुलाई को विधायक कार्यालय परिसर में वेदी का निर्माण होगा। वेदी को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। इसके साथ ही पूजन की समस्त तैय़ारियां 20 तारीख को पूर्ण हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रातः 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ की जाएगी। पहले चरण में पवित्रिकरण के उपरांत शांतिपाठ किया जाएगा। इसके बाद संकल्पपूर्व गौरी-गणेश, वरुण देवता का पूजन होगा। फिर रक्षा विधान, ब्राह्मण वरण होगा। इसके बाद वेदी पर चार आवरण में भगवान श्रीराम सहित उनके पूरे परिवार, वीर बजरंग बली, नवग्रह, दस दिगपाल, भगवान शिव, सप्तऋषि, अष्ट वसु, वास्तु, शक्तियों की पूजा और पवित्र नदियों की पूजा इत्यादि की जाएगी।

 

---Advertisement---

Leave a Comment