Advertisement

गम्हरिया बाजार के कायाकल्प की ओर ऐतिहासिक कदम, झामुमो सरकार की पहल से मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स का रास्ता साफ, स्थायी व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं की उम्मीद में झूमे दुकानदार…

By Balram Panda

Updated on:

गम्हरिया / Balram Panda : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के गम्हरिया बाजार को आधुनिक मल्टीप्लेक्स मार्केट कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित करने की दिशा में शुरू हुई पहल ने स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों के बीच नई उम्मीद जगा दी है, बाजार के पुनर्विकास को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच सोमवार को बाजार समिति के सदस्यों ने झामुमो के वरिष्ठ नेता कालीपद (केपी) सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इस पहल के प्रति आभार व्यक्त किया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

गौरतलब है कि हाल ही में सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने अंचल कार्यालय में नगर निगम एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर गम्हरिया बाजार के सुनियोजित विकास, स्थायी व्यापारिक व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे, इसके बाद बाजार के पुनर्विकास की योजना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के बीच सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

Advertisement

दुकानदारों का मानना है कि आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण से वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था दूर होगी, व्यापार को नई गति मिलेगी और स्थायी दुकान व्यवस्था के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, इसके साथ ही पार्किंग, यातायात प्रबंधन और ग्राहकों की सुविधा में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है.

सम्मान समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत में झामुमो के वरिष्ठ नेता कालीपद (केपी) सोरेन ने कहा कि सांसद जोबा माझी की पहल और झारखंड सरकार की विकासोन्मुख सोच के कारण गम्हरिया बाजार को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए हैं, उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसका लाभ सीधे दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है, गम्हरिया बाजार के पुनर्विकास से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी, बल्कि सड़क पर लगने वाले जाम की समस्या में भी कमी आएगी और नागरिकों को एक ही परिसर में विभिन्न आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद परितोष भेज, निरंजन प्रधान, दिलीप गोराई, दीपक मुंडा, फूलकांत झा, जगदीश नारायण चौबे, इंद्रकांत झा सहित बाजार समिति के पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp