Advertisement

आदित्यपुर : हरिनाम संकीर्तन से गूंजा बेल्डीह बस्ती, राधे-नाम के जयघोष पर झूम उठे श्रद्धालु; पार्षद मोतीलाल बिसुई और समाजसेवी बबलू दास का हुआ अभिनंदन…

By Balram Panda

Updated on:

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-12 अंतर्गत बेल्डीह बस्ती में आयोजित हरिनाम संकीर्तन एवं राधे-नाम जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा, हरि नाम की मधुर ध्वनि और राधे-राधे के जयघोष से बस्ती देर तक गूंजती रही, संकीर्तन की स्वर लहरियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए और पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला.

Advertisement
Advertisement

धार्मिक आयोजन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पांच संकीर्तन दलों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया, 12 घंटे तक चलने वाले इस अखंड हरिनाम संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. आयोजन के समापन अवसर पर पारंपरिक धूलट एवं अबीर-गुलाल के साथ हरिनाम संकीर्तन का विधिवत समापन किया जाएगा.

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष बप्पी दास ने वार्ड-12 के पार्षद मोतीलाल बिसुई का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया, वहीं समाजसेवी बबलू दास का भी सम्मानपूर्वक माला पहनाकर स्वागत किया गया. उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला बताया.

Advertisement

आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, स्थानीय युवाओं और क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

ताजा खबरें

WhatsApp