Advertisement

बागबेड़ा के वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने रेलवे को सौंपा मांग पत्र, मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बागबेड़ा अध्यक्ष अजीत सिन्हा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने रेलवे विभाग के सहायक अभियंता आर.के. वर्मा से मुलाकात कर वायरलेस मैदान स्थित पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पार्क में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement
Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वायरलेस मैदान स्थित पार्क बागबेड़ा क्षेत्र के हजारों लोगों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्क में गंदगी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव, पेयजल सुविधा नहीं होना तथा सुरक्षा संबंधी कमियां लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

Dayal Builder
Srinath

मांग पत्र के माध्यम से पार्क में नियमित साफ-सफाई, उच्च क्षमता वाली प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा पार्क के समुचित रखरखाव की मांग की गई। इसके साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने का भी आग्रह किया गया।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जन समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बागबेड़ा के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वायरलेस मैदान पार्क केवल एक सार्वजनिक पार्क नहीं, बल्कि बागबेड़ा की सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसके संरक्षण, विकास और बेहतर रखरखाव के लिए संबंधित विभागों के समक्ष लगातार आवाज उठाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

ताजा खबरें

WhatsApp