Advertisement

विधानसभा में उठा पूर्वी सिंहभूम होमगार्ड भर्ती का मुद्दा: विधायक पूर्णिमा साहू ने शारीरिक परीक्षा जल्द कराने की मांग की

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक Purnima Sahu ने पूर्वी सिंहभूम जिले में लंबित पड़ी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का मुद्दा झारखंड विधानसभा में उठाया। मंगलवार को शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जल्द आयोजित कराने की मांग की।

Advertisement
Advertisement

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। इस कारण हजारों युवाओं को लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी और आयु सीमा से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई उम्मीदवार लगातार तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने से उनमें निराशा का माहौल बन गया है।

Advertisement

विधायक ने सदन को बताया कि राज्य के कई अन्य जिलों में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दौड़ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में यह प्रक्रिया अब भी लंबित है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिले में भर्ती प्रक्रिया सबसे पहले शुरू हुई थी, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी।

पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मांग की कि अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा जल्द आयोजित कराई जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को राहत मिल सके।

ताजा खबरें

WhatsApp