Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत

By Goutam

Published on:

 

राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल
 

जनसंवाद डेस्क: गोलमुरी के केबल बस्ती स्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्कूल के ही कक्षा एक से सातवीं तक के बच्चों के मध्य विभिन्न वर्गों में क्विज का आयोजन हुआ। इसमें करेंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित, इतिहास, खेल संबंधित विषयक प्रश्नोत्तरी तैयार की गई थी जिन्हें बच्चों से पूछा गया। प्रत्येक ग्रूप में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement
Advertisement

विजेता छात्र छात्राओं को स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाण पत्र सौंपा गया। पुरस्कार वितरण के लिए बतौर मुख्यातिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव संतोष कुमार सहित सीपी समिति स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह मौजूद रहें। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिये।

Dayal Builder
Srinath

मुख्यातिथि दिनेश कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों का मनोबल बढता है एवं उसे अतिरिक्त जानकारी मिलती है। कहा की बच्चों के मानसिक विकास के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां बच्चों के मध्य पढाई के प्रति आकर्षण बढ़ाती है।

Advertisement

विजेताओं के नाम निम्नलिखित है  :-

ग्रूप A

प्रथम – आर्यन कुमार कक्षा 1

ग्रूप B

प्रथम – ऋषभ बहादुर कक्षा 3

द्वितीय – धैर्य कुमार कक्षा 2

ग्रूप C

प्रथम – विवेक प्रसाद कक्षा 5

द्वितीय बलवीर कुमार कक्षा 5

ग्रूप D

प्रथम- सुमन भुईमाली कक्षा 7

द्वितीय- घनश्याम कुमार कक्षा 6

क्विज प्रतियोगिता के आयोजन में राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल संगीता श्रीवास्तव सहित शिक्षिका निर्मला कौर, कुमकुम सिंह, अंजलि शर्मा, दीक्षा कुमारी, रीता शर्मा, निशा कुमारी, मनप्रीत कौर, कृतिका सिंह, अंजलि ओझा सहित अन्य मौजूद रहें।

ताजा खबरें

WhatsApp