Advertisement

कुचाई में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान व प्रतिष्ठानों पर किया ध्वजारोहण

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर):  कुचाई खरसावां में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान व प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। वहीं कई विद्यालय के  द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई।

Advertisement
Advertisement

गणतंत्र दिवस की 75 में पर्व पर प्रखंड मुख्यालय कुचाई में प्रमुख गुड्डी देवी व बीडीओ साधुचरण देवगम, खरसावां प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख मनेंद्र जमुदा व बीडीओ प्रधान माझी, कुचाई बीआरसी में बीपीओ नाथो महतो, कुचाई थाना में थाना प्रभारी चंदन कुमार, खरसावां थाना में थाना प्रभारी पींटु महथा,  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कुचाई में वाडेन करुना टोपनो, कुचाई सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुजीत मुर्मू, झामुमो पार्टी कार्यालय में प्रखंड सचिव मुन्ना सोय, रुगुडीह पंचायत में मुखिया करम सिंह मुंडा व पंचायत सचिव अजीत कुमार महतो समेत विभिन्न सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालय शिक्षण संस्थान व विधालय में सुबह ध्वजारोहण किया गया।

Srinath

इस दौरान हाथ में तिरंगा लिए बच्चे वंदे मातरम भारत माता की जय आदि जय कारे लगाते चल रहे थे। वहीं कई स्कूलों में ध्वजारोहण के साथ संस्कृत कार्यक्रम भी आयोजित हुए। गणतंत्र दिवस के मौके पर कुचाई के बिरसा स्टेडियम में प्रशासन एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच एक मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को पराजित कर अपना कब्जा जमाया। वहीं खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उपस्थित होकर विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अंचल के सभी कर्मी पुलिस प्रशासन गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp