Advertisement

आरआईटी : jansamvad24 के खबर पर लगी मुहर, रेलवे कॉलोनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने पुलिस के ख़ौफ़ से खुद को किया आत्मसमर्पण, जाने क्यों हुई थी हत्या…

By Goutam

Published on:

आरआईटी / Balram Panda : सरायकेला जिले में इन दिनों पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है. डर इतना है कि बदमाश अब खुद सरेंडर करने को तैयार हैं. पुलिस के एनकाउंटर के खौफ से आज अपराधी स्वयं ही थाने पहुंच कर अपना जुर्म कुबूल कर रहे हैं. अपराधियों को पता चल चुका है कि भागने के लिए जमीन कम पड़ जाएगी और अंत मे पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी.

Advertisement
Advertisement

 

Dayal Builder
Srinath

ताजा मामला आरआईटी थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी से सामने आया है, जहां हत्या व अन्य संगीन धाराओं में संलिप्त अपराधी सुमित मुखी उर्फ त्रिशूल खुद सरेंडर करने पहुंच गये. हत्या के मुख्य अभियुक्त गिड़गिड़ाते हुए आरआईटी थाना पहुंचे और पुलिस से कहने लगे की साहब ‘हमें गोली मत मारो, हम हाजिर’ दरअसल, दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी समीप झाड़ियों में त्रिशुल नामक व्यक्ति ने सूरज महानंद उर्फ गोलू जो कि गम्हरिया का रहने वाला था जिसकी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी.

Advertisement

 

इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही थी, तभी पता चला कि अपराधी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है. पुलिस ने आरोपी को जंगल में घेर लिया, जहां पुलिस और आरोपी के बीच भागम भागी होने लगी. थाना प्रभारी सागर लाल ने साफ तौर से इतला कर दिया था कि सरेंडर कर दे वरना एनकाउंटर करने को बाध्य होना पड़ेगा, एनकाउंटर की सूचना मिलते ही, 24 घंटे भी नही बीते थे कि इसकी खबर सुनकर इस हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त सुमित मुखी उर्फ त्रिशूल को एनकाउंटर का डर सताने लगा. सुबह-सुबह आरआईटी थाना पहुंच गए और अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए बोले ‘साहब हमें, गोली मत मारना हम खुद को समर्पण कर रहे है.

ताजा खबरें

WhatsApp