Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

श्रावणी मेले में सेवा का संकल्प: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रितु सिंह ने शुरू किया महीने भर का नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर

By Goutam

Published on:

 

रितु सिंह कांवरिया सेवा शिविर देवघर
 

जनसंवाद, देवघर। श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आने वाले कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से राजवाड़ा स्थित कांवरिया पथ पर मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से एक माह तक चलने वाले नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस पहल का नेतृत्व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं ट्रस्ट की संस्थापिका रितु सिंह कर रही हैं। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement

उद्घाटन के बाद डॉ. सुनील खवाड़े ने शिविर का निरीक्षण किया और श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में दूर-दराज़ से आने वाले कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उनके अनुसार, श्रद्धालुओं की सेवा ही भगवान शिव की सच्ची भक्ति है।

Dayal Builder
Srinath

डॉ. खवाड़े ने मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट और रितु सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था कम समय में सामाजिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि शिविर में स्वयंसेवक दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं।

Advertisement

शिविर में कांवरियों को शुद्ध पेयजल, चाय, भोजन, फलाहार, शरबत, विश्राम की सुविधा तथा प्राथमिक चिकित्सा सहित आवश्यक सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. खवाड़े ने शिविर के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

रितु सिंह ने बताया कि उन्हें इस सेवा कार्य की प्रेरणा अपनी सास से मिली। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया जा रहा है और इस वर्ष इसे पहले से अधिक व्यवस्थित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लंबी पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को राहत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में इस सेवा शिविर का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक कांवरियों तक इसका लाभ पहुंच सके। साथ ही समाज के लोगों से भी इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में वीरेंद्र सिंह, प्रह्लाद राय, गोलू सिंह, राहुल रौशन, राहुल चौधरी, सत्य नारायण खवाड़े, मनोज पांडेय, दीपक दुबे, बबलू बलियासे, चांदमणि बलियासे, किशोर यादव, अर्जुन, प्रिंस और सुजीत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्वयंसेवक और कांवरिया श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp