Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, औद्योगिक हालात पर हुई चर्चा

By Goutam

Published on:

जनसंवाद, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जमशेदपुर की औद्योगिक स्थिति और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने उद्योगों की वर्तमान स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और श्रमिकों के हितों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया।

Advertisement
Advertisement

औद्योगिक विकास और रोजगार पर चर्चा

Dayal Builder
Srinath

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि कंपनियों में ऑर्डर की स्थिति बेहतर रहने से कंपनी और मजदूर दोनों संतुष्ट रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके कार्यकाल में उद्योगों को अच्छा ऑर्डर मिल रहा है, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि न केवल टाटा मोटर्स, बल्कि उससे जुड़ी छोटी-छोटी औद्योगिक इकाइयां भी अच्छी तरह फल-फूल रही हैं। यदि इसी प्रकार ऑर्डर बढ़ते रहे तो झारखंड में रोजगार के और अधिक अवसर उत्पन्न होंगे।

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस मुलाकात के दौरान विधायक जयमंगल सिंह और मंगल कालिंदी समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास और श्रमिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

ताजा खबरें

WhatsApp