होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
Resized Sharma Furniture Banner 2-02
previous arrow
next arrow
03 (29)
04
previous arrow
next arrow

 

सरायकेला : भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं अपर उपायुक्त ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की…

By Balram Panda

Published on:

 

---Advertisement---

01 (48)
02 (50)
previous arrow
next arrow

सरायकेला : भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज दिनांक 09.06.2025 को जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल एवं अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा चौक एवं समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता की अमिट गाथा है. उन्होंने मात्र 25 वर्ष की अल्पायु में देश की स्वतंत्रता एवं समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी. उनकी कुशल नेतृत्व क्षमता और अदम्य इच्छाशक्ति के कारण ही उन्होंने उस समय के शक्तिशाली सामंतों एवं अंग्रेजी शासन के विरुद्ध ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया.

उपायुक्त ने सभी से आह्वान किया कि हम भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक समतामूलक, आत्मनिर्भर एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संकल्पित हों. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सत्येंद्र महतो, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री अनिल टुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला श्री शशि शेखर सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

---Advertisement--- 

 

Related Post

Leave a Comment